Akanksha Dubey Suicide : भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, मौत का पवन सिंह से क्या है रिश्ता

Akanksha Dubey Suicide : What relation betweenPopular Bhojpuri actors Akanksha and Pavan sinh  



Bhojpuri Star Akanksha Dubey Suicide : भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ से अभिनय की शुरुआत करने वाली आकांक्षा ने ‘मुझसे शादी करोगी’ ‘वीरों के वीर’ और ‘फाइटर किंग’जैसी भोजपुरी की तमाम ब्लॉकबस्टर फिलामें में अभिनय कर चुकी थीं। सुसाइड से पहले का लाइव आकर रोते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भोजपुरी मॉडल से अभिनेत्री बनीं आकांक्षा दुबे की लाश बनारस के एक होटल से बरामद की गयी थीं, जहां एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आयी हुई थी। 25 साल की आकांक्षा दुबे की लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया केा दिये बयान में बताया, ‘पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन हमें मौत के कारणों को सुनिश्चित करने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। 

आकांक्षा दुबे की मौत के ठीक पहले उनका एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लगातार रो रही हैं, इसलिए उनकी आत्महत्या की बात को और भी बल मिलता है, मगर असल सवाल यह उठ रहा है कि आखिर भोजपुरी इंडस्ट्री में अच्छी खासी पोजीशन पर पहुंच चुकी आकांक्षा को आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम क्यों उठाना पड़ा। मूल रूप से भदोई की रहने वाली आकांक्षा दुबे का इंस्टाग्राम लाइव का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो कुछ बोल नहीं रहीं बस चुपचाप देखकर रो रही हैं। उनसे फॉलोवर्स सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर वह गुमसुम क्यों हैं और उदास क्यों हैं, ऐसे सवालों के बाद उनके लगातार आंसू निकल रहे हैं। कुछ देर बाद लाइव वीडियो में ही जोर जोर से रोने लगती हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके बाद उन्होंने अपनी जान ले ली होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Khalistani leader Amritpal Singh is arrest

Actor Lance Reddick, police chief on 'The Wire,' dead at age 60

WPL 2023 Final, DC vs MI Highlights: Mumbai Indians defeat Delhi Capitals by 7 wickets